{"_id":"687bb9a4315c97ceb607f236","slug":"youth-should-learn-values-along-with-education-kajal-kangra-news-c-95-1-kng1037-186759-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी सीखें युवा : काजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी सीखें युवा : काजल
Sun, 20 Jul 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 20 Jul 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
जनयानकड़ पंचायत में कार्यक्रम के दाैरान युवाओं के बातचीत करते हुए विधायक पवन काजल व अन्य। स्त्र
कांगड़ा। जो युवा अपने माता-पिता और किताबों की बाताें काे गंभीरता नहीं लेते और उन्हें नजरअंदाज करते हैं, वे जीवन में लक्ष्य हासिल नहीं कर पाते। आज के समय में बच्चाें काे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार सीखना भी बहुत जरूरी है। यह बात शनिवार को जनसंपर्क अभियान के तहत जनयानकड़ पंचायत में विधायक पवन काजल ने युवाओं को संबाेधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम रही है। ढाई साल के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने नई भर्तियों के लिए कोई साक्षात्कार नहीं निकाले हैं। इससे कई युवा ओवरएज हो गए हैं। महिलाएं अभी भी कांग्रेस की मासिक 1500 रुपये की चुनावी गारंटी का इंतजार कर रही हैं। काजल ने युवक मंडल जनयानकड़ को एक क्रिकेट और एक वॉलीबाल किट प्रदान की। सीनियर सिटीजन की मांग पर दो बेंच स्वीकृत किए। इस मौके पर पंचायत प्रधान चंदू लाल, उपप्रधान विजय, सुदर्शन, अरुण, हरबंश लाल, सतीश सोनी, प्रकाश चंद, गुरचरण, रंजीत सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।