{"_id":"69b5673d19648bc4c5065485","slug":"youth-injured-after-bike-skids-referred-to-tanda-kangra-news-c-95-1-kng1024-224325-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बाइक स्किड होने से युवक घायल, टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बाइक स्किड होने से युवक घायल, टांडा रेफर
Sun, 15 Mar 2026 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। देहरा क्षेत्र में बाइक स्किड होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजीव कुमार (30) निवासी पनियामल, तहसील देहरा के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात राजीव कुमार बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को संभाला और सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल युवक गरीब परिवार से संबंध रखता है और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि बाइक स्किड होने से युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस दुर्घटना कारणों की जांच कर रही है। संवाद