फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth dies after falling from tractor in Malout

Kangra News: मलोट में ट्रैक्टर से गिरने से युवक की मौत

Wed, 16 Oct 2024 03:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from tractor in Malout
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत मलोट में ट्रैक्टर से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। हादसा औद्योगिक क्षेत्र मलोट में मंगलवार सुबह लगभग 11:45 बजे पेश आया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त थाना प्रभारी इंदौरा मदन लाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया ने बताया कि इंदौरा के मलोट निवासी आर्यन पुत्र दिवंगत गगन सिंह अपने चाचा के साथ ट्रैक्टर पर जा रहा था कि सामने से अचानक एक पशु आ गया, जिसे बचाने के लिए जैसे ही चालक ने ट्रैक्टर मोड़ना चाहा तो ट्रैक्टर टेढ़ा होने के कारण युवक नीचे गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायलावस्था में परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed