{"_id":"689dcce810c7ffef0408f43b","slug":"youth-demand-freedom-from-corruption-and-unemployment-too-kangra-news-c-95-1-kng1002-190790-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: युवाओं की मांग, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से भी मिले आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: युवाओं की मांग, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से भी मिले आजादी
विज्ञापन
विशाल कौंडल
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष...
भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से मिलनी चाहिए लोगों को आजादी
अवैध निर्माण और अवैध खनन पर भी लगाम लगाए सरकार
युवा वर्ग ने उठाई विभिन्न मुद्दों से भी आजादी दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। अंग्रेजों से तो सालों पहले भारत को आजादी मिल गई थी, लेकिन देश में अभी भी ऐसी कई समस्याएं और परेशानियां हैं जिससे निजात मिलना बहुत जरूरी है। आज भी देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अवैध निर्माण और अवैध खनन जैसे कई मुद्दे हैं, जो खत्म होने की बजाय लगातार पनप रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने तो देश को अंग्रेजों से आजादी दिला दी थी, लेकिन सरकार आज भी इन मुद्दों को हल करने में विफल रही हैं। चाहे वे केंद्र हो या प्रदेश सरकार।
युवाओं और अन्य लोगों का कहना है कि हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, लेकिन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से कब स्वतंत्रता मिलेगी, इस पर कोई बात नहीं कर रहा है। महंगाई ने गरीब की कमर तोड़कर रख दी है। लावारिस पशुओं के आतंक से किसानों ने खेती करना छोड़ दी है। जिस तरह से केमिकल नशा फल-फूल रहा है, उससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इन पर आज तक अंकुश नहीं लग पाया है। लोगों ने सरकार से मांग की है अगर देश को विकसित करना है तो पहले ऐसे मुद्दों पर काम किया जाए।
राजनीतिक पार्टियां युवाओं से चुनाव के समय बेरोजगारी खत्म करने और भ्रष्टाचार जैसे अपराध के खात्म की बात करती हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। देश तब आजाद होगा, जब युवाओं को बेरोजगारी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
- अभिषेक, युवा
- प्रदेश में तेजी से अवैध निर्माण, कटान और खनन हो रहा है जो पहाड़ों को खोखला कर रहा है। अतिक्रमण के कारण हल साल करोड़ों का नुकसान हो रहा है। प्रदेश को ऐसे लोगों से आजादी चाहिए जो अवैध काम कर रहे हैं और जो उन्हें शरण दे रहे हैं।
- हैप्पी कुमार, युवा
- युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलने की आस होती है, लेकिन कुछ लोग और अधिकारी चंद पैसों के लालच में आकर युवाओं के भविष्य को दांव पर लगा देते हैं। आज देश में ऐसे हालातों को पैदा करने वाले लोगों से भी युवाओं को आजादी चाहिए।
- विशाल कौंडल, युवा
- तेजी से फैल रहे केमिकल नशे से देश की भावी युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है, जो किसी भी देश को खोखला करती है। युवा ही आगे देश का भविष्य हैं और नशे के दलदल में फंस कर देश को भी कमजोर कर रहे हैं। इस समस्या से सभी को मिलकर आजादी पानी होगी।
- कुलदीप, युवा
- स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव ने देश के लिए फांसी पर चढ़कर अपना बलिदान दिया था। उनका सपना था कि सभी वर्ग को एक सामान सुविधाएं मिल सकें, लेकिन आज यह सपना साकार नहीं हो पाया है। आज भी देश गुलामी की जंजीरों में बंधा है।
- पंकज
- देश में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है, जो हर घर से जुड़ा है। सरकारों की ओर से इस पर अंकुश नहीं लगाया गया। मेहनताना बढ़ाने की बजाय महंगाई को बढ़ाया जा रहा है, जिससे गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है। देश को बढ़ती महंगाई से निजात मिलनी चाहिए।
- नितेश, युवा