फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Young generation should understand the importance of elders in families: Prof. Bansal

परिवारों में बुजुर्गों की अहमियत को समझें युवा पीढ़ी : प्रो. बंसल

Tue, 18 Mar 2025 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Mar 2025 08:13 AM IST
विज्ञापन
Young generation should understand the importance of elders in families: Prof. Bansal
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पंजाबी एवं डोगरी विभाग की ओर से ‘संभाल लो मापे, रब मिल जाएगा आपे’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। धौलाधार परिसर-एक में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक अविनाश राय खन्ना मुख्य वक्ता रहे, जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि संयुक्त परिवार भारतीय संस्कृति की विशेषता रहे हैं, लेकिन आज पश्चिमी प्रभाव के चलते यह परंपरा कमजोर हो रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बुजुर्गों के महत्व और पारिवारिक मूल्यों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को परिवार में बुजुर्गों की अहमियत को समझना चाहिए। बुजुर्गों का अनुभव, मार्गदर्शन, और संस्कारों का महत्व समझना चाहिए. बुजुर्गों के साथ समय बिताने से परिवार और समाज मजबूत होता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अविनाश राय खन्ना ने युवाओं से माता-पिता की सेवा करने, उनके साथ समय बिताने और उनके बुढ़ापे का सहारा बनने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन पंजाबी एवं डोगरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार ने किया, जबकि कुलसचिव प्रो. सुमन शर्मा और अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ. हरजिंदर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed