{"_id":"6792a2764938d49fab076431","slug":"yol-phc-and-obc-building-in-pasu-will-get-budget-eight-new-roads-will-be-built-kangra-news-c-95-1-ssml1008-162928-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: योल पीएचसी और पासू में ओबीसी भवन को मिलेगा बजट, आठ नई सड़कें बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: योल पीएचसी और पासू में ओबीसी भवन को मिलेगा बजट, आठ नई सड़कें बनेंगी
विज्ञापन
धर्मशाला के दाड़ी में जनसभा में मुख्यमंत्री को सम्मानित करते हुए। संव
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को जिला कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दाड़ी मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मशाला विस क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र योल कैंट के संचालन और ओबीसी भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चैतड़ू में आईटी पार्क में पुल के निर्माण के लिए धनराशि और धर्मशाला विस क्षेत्र में आठ सड़क निर्माण परियोजनाओं की भी घोषणा की। इनमें झियोल स्कूल से अंजनी माता, परोल से घियाना खुर्द बड़ा खोला, कुफरी से चामुंडा मंदिर, अलखनी से जयुल कंड करड़ियाना, कनेड से झखरेहड़, चेलियां से पासू, टीका से बनी और लुंटा-बगोटू-खबरोट-टिल्लू सड़क निर्माण परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए पीडीएनए जारी नहीं किया है और राज्य सरकार की विशेष राहत पैकेज की मांग को भी नकार दिया है। संकट की घड़ी में राज्य के भाजपा नेता प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने के बजाय आपदा पर राजनीतिकरण करते रहे। जरूरतमंदों के लिए पानी और बिजली की सब्सिडी जारी रहेगी और घर के निर्माण के लिए सहायता भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनता के कल्याण के लिए निर्णय लिए हैं। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने धर्मशाला के विकास और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में धर्मशाला में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं जिससे क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित : चंद्र
कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को विशेष अधिमान दे रही है और किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। ताकि खेती छोड़ चुके किसान पुन कृषि को अपनाएं। उन्होंने प्राकृतिक खेती को पशुधन प्रबंधन के साथ एकीकृत करने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि खेतों में जहां बीज तैयार किए जाते हैं वहां बाड़ लगाने, पानी की उपलब्धता के उपाय और किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध किए जाने चाहिए। उन्होंने किसानों से नकदी फसलों अपनाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
यह नेता और अधिकारी भी रहे उपस्थित
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक सुदर्शन बबलू व आशीष बुटेल, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, पूर्व विधायक विप्लव ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, एपीएमसी के अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता करण पठानिया, एनडीडीबी के अध्यक्ष मिनेश शाह, नगर निगम धर्मशाला की महापौर नीना शर्मा, सचिव रितेश चौहान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश मिल्कफैड के प्रबंधन निदेशक विकास सूद, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह, सुरेश कुमार पप्पी, राकेश राणा और अनुराग धीमान समेत अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।