फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Yellow claw used in court station, freed possession from shopkeepers

Kangra News: कचहरी अड्डा में चलाया पीला पंजा, दुकानदारों से छुड़ाए कब्जे

Mon, 10 Jun 2024 03:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 10 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Yellow claw used in court station, freed possession from shopkeepers
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में निर्माणाधीन स्मार्ट रोड के लिए कचहरी अड्डा में रविवार को दुकानदारों की ओर से किए कब्जों हटाने के लिए कार्रवाई शुरू हुई। दो दिन में इन कब्जों को हटाया जाएगा। इसके बाद यहां पर स्मार्ट रोड की नालियों के लिए खोदाई का कार्य शुरू किया जाएगा। वीरवार को राजस्व विभाग, स्मार्ट सिटी प्रबंधन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कचहरी अड्डा में अवैध निर्माण को लेकर निशानदेही की थी।
विज्ञापन

निशानदेही में पाया गया था कि कई दुकानों का कुछ हिस्सा अवैध है। इसके लिए दुकानों के अंदर निशान लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार धर्मशाला के कचहरी चौक के पास कई दुकानदारों में अपनी दुकानों को सड़कों तक बढ़ा लिया है और फुटपाथ को अपने सामान रखने का अड्डा बना लिया है। इस वजह से सड़क संकरी हो गई है और राहगीरों को वहां पर मजबूरन सड़कों पर चलना पड़ता है, जिस वजह से कई प्रकार के हादसों का वहां पर खतरा बना रहता है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को अवैध तरीके के करीब पांच फीट तक आगे बढ़ा लिया है। वन विभाग की इस जमीन पर अब रविवार को कब्जे को हटाने के लिए पीला पंजा चलाया गया।
विज्ञापन

- स्मार्ट रोड बनाने के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए निशानदेही की जा रही है, जो हिस्सा स्मार्ट रोड की जद में आएगा, उसे वहां से हटाया जा रहा है। स्मार्ट रोड के लिए जितनी जगह की जरूरत है, केवल उतनी की जगह ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केवल शर्मा, एसडीओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed