फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Workers protested due to lack of employment

नगर निगम पालमपुर में मजदूरों के साथ हो रहा अन्याय नहीं होगा सहन: सैणी

Thu, 24 Feb 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Workers protested due to lack of employment
पालमपुर में मजदूरों के लिए धरना प्रदर्शन करते इंटक सचिव सीता राम सैणी, नगर निगम के महौपार व अन्य - फोटो : Kangra
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत कार्यरत कई मजदूरों ने इंटक के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया। मजदूरों के साथ नगर निगम की महापौर, उपमहापौर समेत अन्य पार्षद भी इस प्रदर्शन में शामिल होकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे इंटक पदाधिकारियों और मजदूरों ने रोजगार न देने के विरोध में सरकार और नगर निगम आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त के वहां पर मौजूद न होने पर सभी ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। नगर निगम कार्यालय पालमपुर के बाहर दिए गए इस धरने में सबका कहना था कि मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत मजदूरों को नगर निगम में काम नहीं मिल रहा है। इससे वे बिना काम के महंगाई के इस दौर में क्या करेंगे। इंटक के जिला अध्यक्ष ने कहा कि निगम से जुड़े मजदूरों के लिए कोई रोजगार नहीं है। इंटक के प्रदेश सचिव और प्रदेश बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन (इंटक) के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रदर्शन का सीधा मतलब है कि नगर निगम पालमपुर में मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है और यह अन्याय हम नहीं होने देंगे। कहा कि पंचायतों से नगर निगम पालमपुर में आए मनरेगा मजूदरों को यहां पर मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी के तहत किसी को
विज्ञापन

रोजगार नहीं मिल रहा है। कहा कि जल्द मजदूरों को रोजगार नहीं मिलता है तो कार्यकारिणी की बैठक में अगला फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर मेयर पूनम वाली, डिप्टी मेयर अनीश नाग, पार्षद डिंपल, नीलम मलिक, गोपाल नाग, निशा राज, इंदुबाला, दिलबाग सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो रोजगार के लिए आवेदन करेगा, उसे रोजगार दिया जाएगा : आयुक्त
नगर निगम पामलपुर के आयुक्त डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के तहत नगर निगम के पास जो कामगार रोजगार के लिए आवेदन करेगा, उसे रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed