फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Workers of Baner and Ikku Hydro Project will go on indefinite strike

वेतन-भत्ते न मिलने से बनेर और इक्कू हाइड्रो प्रोजेक्ट के 45 कर्मचारियों में रोष

Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Workers of Baner and Ikku Hydro Project will go on indefinite strike
धर्मशाला। हाइड्रो परियोजना बनेर-3 और इक्कू-2 के कर्मचारियों ने प्रबंधन पर छह महीने से वेतन समय पर न देने के आरोप लगाए हैं। इनका आरोप है कि पिछली दिवाली के बोनस और इंक्रीमेंट का लाभ भी नहीं दिया गया है। कंपनी के मनमाने रवैये के कारण कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। कंपनी के ऐसे रवैये से खफा कर्मचारियों ने काम रोकने का मन बना लिया है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को श्रम अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में कंपनी प्रबंधन के साथ कर्मचारियों की समझौता बैठक बुलाई गई थी। कर्मचारियों के तरफ से पहुंचे प्रताप चंद, संदीप कुमार, चतर सिंह, योगराज, चमन कुमार और ललित ने बताया कि कंपनी की ओर से इस बैठक में भी कोई हल दिखाने की दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। उन्होंने बताया कि करीब 45 कर्मियों का दो-तीन महीने का वेतन लटकाकर अन्याय कर रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी का दोनों परियोजनाओं की हर महीने की कमाई करीब 80 लाख के करीब है। इसके बावजूद गरीब कर्मचारियों को समय पर वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर कंपनी प्रबंधन ने दो दिनों में वेतन भुगतान का फैसला नहीं लिया तो कर्मचारियों को मजबूरन काम रोकना पड़ेगा। इसका जिम्मेवार कंपनी प्रबंधन होगा। वहीं, इस संदर्भ में परियोजना अधिकारी कमल चौहान ने बताया कि बकाया वेतन और बोनस 15 जुलाई तक दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed