Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Work on Palampur heliport 95% complete

Kangra News: पालमपुर हेलीपोर्ट का कार्य 95 फीसदी तक पूरा

Tue, 03 Nov 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 03 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Work on Palampur heliport 95% complete
धर्मशाला (कांगड़ा)। कांगड़ा जिले में हवाई संपर्क मजबूत करने के लिए करोड़ों की लागत से हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की भूमि पर बन रहे हेलीपोर्ट का कार्य 95 फीसदी पूरा हो चुका है। इस परियोजना पर 20.77 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पालमपुर हेलीपोर्ट पर एक साथ चार हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग की सुविधा होगी। रक्कड़ में बन रहे हेलीपोर्ट का 45 फीसदी कार्य पूरा हुआ है। इस पर 6.22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। रक्कड़ में अब तक एक करोड़ 40 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके निर्माण की अंतिम समयसीमा दिसंबर 2026 निर्धारित है।
विज्ञापन

इनके बनने से कांगड़ा हवाई अड्डे के साथ सीधा संपर्क जुड़ेगा। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। जिले में देहरा, ज्वालामुखी और मस्सल में भी तीन नए हेलीपोर्ट प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं से जिले का हवाई नेटवर्क मजबूत होगा। दूरदराज के क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------पालमपुर हेलीपोर्ट का 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अप्रोच मार्ग का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि हवाई गतिविधियां शुरू हो सकें। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। -भागमल ठाकुर, एसई, लोक निर्माण विभाग सर्किल पालमपुर

रक्कड़ हेलीपोर्ट का 45 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। बारिश के कारण गति धीमी रही थी लेकिन अब काम युद्धस्तर पर जारी है। तय सीमा दिसंबर 2026 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -दशमिंद्र पाल सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी सर्किल धर्मशाला-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed