{"_id":"660c627f8539e4fddd02a124","slug":"work-on-new-building-of-multhan-college-will-start-soon-kishori-kangra-news-c-95-1-kng1003-130439-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगा मुल्थान कॉलेज के नए भवन का काम : किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगा मुल्थान कॉलेज के नए भवन का काम : किशोरी
Wed, 03 Apr 2024 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में किशोरी लाल ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के साथ वह चुनाव की रणनीति बनाएंगे। मुल्थान में जल्द ही कॉलेज भवन का कार्य शुरू किया जाएगा और उसके टेंडर तक हो चुके हैं, जो भाजपा कार्यकाल में हाशिए में धकेल दिया गया था। होली उत्तराला सड़क का कार्य प्रगति पर है। 13 किलोमीटर तक सड़क बनने वाली है। आगे की डीपीआर तैयार की जा रही है।
उसके लिए घन की व्यवस्था की जा चुकी है। जल्द ही यह सड़क होली तक बन कर तैयार हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही बीड़ बिलिंग राजगूंधा सड़क तैयार हो जाएगी, सड़क से बरोट के बस सुविधा जनता को उपलब्ध कराई जाएगी। एक साल के मेरे कार्यकाल का विकास का कार्ड जनता के सामने है। भाजपा के पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में जो कुछ किया जो भाई-भतीजावद को बढ़ावा दिया वह भी जनता ने देखा। चाहे वह खीर गंगा घाट का कार्य हो, चाहे उनके द्वारा अपने परिजनों के नाम पट्टे पर की गई जमीन। उनका चिट्ठा भी जल्द जनता के समक्ष उजागर करूंगा। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव बीरेंद्र कटोच, सलाहकार अनुराग शर्मा, कुलदीप सोनी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र जम्वाल भी मौजूद रहे।