फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Work on additional buildings of Bhavarna, Dhira and Thural hospitals is pending

Kangra News: भवारना, धीरा और थुरल अस्पताल के अतिरिक्त भवनों का काम लटका

Tue, 17 Jun 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 17 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Work on additional buildings of Bhavarna, Dhira and Thural hospitals is pending
भवारना (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल भवारना, थुरल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धीरा के लिए अतिरिक्त भवनों का काम बजट के अभाव में लटक गया है। ये भवन पिछले चार से सात साल से अधूरे पड़े हैं। पूर्व भाजपा सरकार में इन भवनों के लिए बजट मंजूर हुआ था। इसके बाद भी तक इनका काम पूरा नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार जनवरी 2017 में धीरा अस्पताल के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था।
विज्ञापन


इस पर 3.87 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन भवन का काम अभी अधूरा पड़ा है। वहीं, फरवरी, 2019 में भवारना अस्पताल को 50 बिस्तरों का किया था। इस भवन के लिए 24.30 करोड़ रुपये का बजट मुहैया हुआ था। अब तक इस पर करीब 11.75 करोड़ रुपये खर्च हो चुका है, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। उधर, सितंबर, 2021 में थुरल अस्पताल को अतिरिक्त भवन के लिए 18.42 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था। इस पर अभी तक करीब 4.30 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। यह अतिरिक्त भवन बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक इसमें खिड़़कियां, दरवाजे और प्लस्तर समेत कई काम नहीं हो पाए हैं। सूत्रों की मानें तो इसका बड़ा कारण बजट का न होना है।
विज्ञापन



सुलह विधानसभा के भवारना, धीरा और थुरल अस्पतालों के भवनों का काम चला हुआ है। इनका काम जल्द पूरा कर दिया जाएगा। इसमें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। - सुशील रिहाल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, भवारना
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भाजपा सरकार ने भवारना, धीरा और थुरल अस्पतालों को अपग्रेड करने के साथ ही इनके अतिरिक्त भवनों के लिए बजट मंजूर करवा दिया था। इस पर पैसा भी आ चुका था, लेकिन अभी तक इन भवनों का काम पूरा न नहीं हो सका है। सरकार को जल्द इनका काम पूरा करना चाहिए। - विपिन सिंह परमार, विधायक सुलह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed