{"_id":"6afca356c497c223880ff1c7","slug":"politics-intensifies-on-formation-of-new-districts-leaders-have-different-voices-on-division-of-kangra-kangra-news-c-399-dsl1018-554410-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नए जिलों के गठन पर सियासत तेज, कांगड़ा के बंटवारे पर नेताओं के अलग-अलग सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नए जिलों के गठन पर सियासत तेज, कांगड़ा के बंटवारे पर नेताओं के अलग-अलग सुर
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल में नए जिलों के गठन की संभावनाओं ने सियासी बहस को नया मोड़ दे दिया है।
जिलों के पुनर्गठन का मामला अब केवल प्रशासनिक जरूरतों तक सीमित नहीं रहा बल्कि राजनीतिक दावों, क्षेत्रीय आकांक्षाओं और नेताओं की प्राथमिकताओं के बीच अहम सियासी विषय बनता जा रहा है।
खासकर प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में इस मुद्दे पर नेताओं के अलग-अलग रुख सामने आने से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक ओर नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने कांगड़ा के विभाजन की किसी भी संभावना को सिरे से खारिज किया है।
वहीं, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर को जिला बनाने का दावा मजबूती से रखा है। उधर, भाजपा नेता विक्रम ठाकुर ने इस बहाने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर निशाना साधा है। मंडी जिले से विधायक अनिल शर्मा ने भी सरकाघाट और करसोग को जिला बनाने की पैरवी कर बहस को नया आयाम दिया है।
विज्ञापन
नए जिलों के गठन को लेकर सामने आ रहे इन बयानों से साफ है कि प्रदेश में प्रशासनिक पुनर्गठन की चर्चा के साथ क्षेत्रीय हितों की सियासत भी तेज होने लगी है। ऐसे में एक ही जिले से जुड़े जनप्रतिनिधियों के अलग-अलग राजनीतिक दृष्टिकोण इस मुद्दे को और दिलचस्प बना रहे हैं।
कांगड़ा को तोड़ने की बात तर्कसंगत नहीं, जिला हमारी पहचान : आरएस बाली
नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा जिले को न तो तोड़ा जा सकता है और न ही इसे तोड़ने की बात करना उचित है। कांगड़ा केवल एक जिला नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की पहचान, गौरव और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। आरएस बाली ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा को विभाजित करने की बातें तर्कसंगत नहीं हैं।
पालमपुर को जिला बनाने का सबसे मजबूत दावा : आशीष
पालमपुर को जिला बनाने की मांग का समर्थन करते हुए विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला बनने का सबसे मजबूत दावा पालमपुर का है। यह केवल शहर की मांग नहीं है बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी लंबे समय से पालमपुर को जिला बनाने की पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टि से पालमपुर का दावा प्रदेश में सबसे मजबूत है। जिलों और उपमंडलों के पुनर्गठन की संभावनाएं तलाशने के लिए गठित आयोग के समक्ष भी पालमपुर का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह व्यक्तिगत तौर पर पालमपुर को जिला बनाने के पक्ष में हैं और इस मांग का समर्थन करते रहेंगे। कांगड़ा जिले के विभाजन को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों का जिले के साथ भावनात्मक जुड़ाव होना स्वाभाविक है लेकिन समय और परिस्थितियों के अनुसार प्रशासनिक बदलाव भी जरूरी होते हैं। अतीत में भी जरूरत के मुताबिक कांगड़ा की प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव किए गए। क्षेत्र की जरूरत और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पालमपुर को जिला बनाने पर विचार होना चाहिए।
सरकाघाट और करसोग जिला बनने के हकदार : अनिल
तपोवन। मंडी जिले के विधायक अनिल शर्मा ने भी नए जिलों के गठन को भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक सुविधा से जोड़ते हुए सरकाघाट और करसोग की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सरकाघाट और करसोग जिला बनने के हकदार हैं। हालांकि सुंदरनगर के मामले में उन्होंने अलग दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि मंडी से नजदीकी के चलते इसे जिला बनाने की उतनी आवश्यकता नहीं है। उनके इस बयान से स्पष्ट है कि जिला गठन की मांग में केवल राजनीतिक इच्छाशक्ति ही नहीं बल्कि दूरी और प्रशासनिक पहुंच भी महत्वपूर्ण आधार बन रहे हैं।
आपसी लड़ाई में ही उलझे कांग्रेस नेता : बिक्रम ठाकुर
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने नए जिलों के गठन को लेकर कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को भाजपा से मुकाबला करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे आपसी लड़ाई में ही उलझे हुए हैं। ऐसे में सवाल केवल यह नहीं रहेगा कि नया जिला कहां बनेगा, बल्कि यह भी होगा कि सरकार प्रशासनिक जरूरतों, भौगोलिक परिस्थितियों और क्षेत्रीय जनभावनाओं के बीच किस तरह संतुलन स्थापित करती है।