{"_id":"6815095bc022aa2a3804b0b0","slug":"won-in-sportswon-in-sports-kangra-news-r-19-1-sml1031-526901-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कस्टम दिल्ली ने जीता शहीद दुर्गा मल दल बहादुर फुटबाल कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कस्टम दिल्ली ने जीता शहीद दुर्गा मल दल बहादुर फुटबाल कप
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में खालसा क्लब की टीम को 1-0 से किया पराजित
मुख्यतिथि सांसद राजीव भारद्वाज ने विजेता टीम को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में चल रहे शहीद दुर्गामल दल बहादुर मेमोरियल फुटबाल गोल्ड कप में कस्टम न्यू दिल्ली की टीम विजेता रही। कस्टम दिल्ली की टीम ने फाइनल मुकाबले में खालसा क्लब अमृतसर को 1-0 से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मैच को शुभारंभ करवाया।इस दौरान उनके साथ विधायक सुधीर शर्मा भी मौजूद है। फाइनल मुकाबले में कस्टम दिल्ली ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मैच में कस्टम दिल्ली के खिलाड़ी अशीष ने 76वें मिनट में गोल दाग की टीम का बढ़त दिलाई।
वहीं टीम ने इस बढ़त को बरकरार रखते हुए मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता कस्टम दिल्ली की टीम को एक लाख रुपये के साथ ट्राॅफी भेंट की गइ। जबकि खालसा क्लब की टीम को 50 हजार का इनाम दिया गया। प्रतियोगिता में आरबीआई मुंबई की टीम को फेयरप्ले की ट्राॅफी भेंट की गई।