फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women's groups protest against smart electricity meters

Kangra News: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में महिला मंडलों का प्रदर्शन

Fri, 23 Jan 2026 05:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
Women's groups protest against smart electricity meters
लंज में स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध करती महिला मंडलों की महिलाएं।स्रोत: जागरूक पाठक
महिलाएं बोलीं-स्मार्ट मीटर मंजूर नहीं, मांगें पूरी न हुईं तो चक्का जाम कर होगा उग्र प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटला (कांगड़ा)। स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के खिलाफ विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। लंज में वीरवार को महिला मंडलों सहित पंचायतों की सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अपर लंज की प्रधान रेखा देवी, लंज खास की प्रधान आशा कुमारी, चंगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष जन्म सिंह गुलेरिया ने आरोप लगाया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना दरअसल बिजली बोर्ड के निजीकरण की शुरुआत है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली वितरण के लिए निजी कंपनियों को लाइसेंस दिए जाएंगे। इससे बिजली जैसी मूलभूत सुविधा पर आम जनता का नियंत्रण खत्म हो जाएगा और कंपनियों की मनमानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

कहा कि हिमाचल की वर्तमान कांग्रेस सरकार भी इस मामले में पीछे नहीं है और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्कीम को शुरू करने से पहले पंचायतों में आम सभा कर बताया जाता है, लेकिन स्मार्ट मीटर लगाने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई। महिलाओं ने कहा कि हिमाचल के बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें स्मार्ट फोन चलाना नहीं आता। स्मार्ट मीटर से उन लोगों का बिजली का हक छीना जा रहा है। उन्होंने चेताया कि कोई भी कर्मचारी अगर जबरन घर में मीटर लगाने आया तो उसका विरोध किया जाएगा। साथ ही आज के प्रदर्शन के बाद अगर केंद्र और राज्य सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी तो जल्द ही चक्का जाम कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला मंडल प्रधान सीमा कुमारी, फेरा महिला मंडल प्रधान शारदा देवी, अपर लंज महिला मंडल प्रधान निशा देवी, महिला मंडल कौड़ियां की प्रधान संतोष कुमारी सहित लगभग 200 महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed