फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women supported by BJP will dominate for Zilla Parishad President

Kangra News: जिला परिषद अध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित महिलाओं का रहेगा दबदबा

Tue, 02 Jun 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Women supported by BJP will dominate for Zilla Parishad President
धर्मशाला। कांगड़ा में जिला परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही अब अध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरक्षण रोस्टर के तहत इस बार जिला परिषद अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला के लिए आरक्षित है। इस समीकरण के चलते अध्यक्ष पद की दौड़ कुछ चुनिंदा चेहरों तक सिमट गई है। इसमें भाजपा समर्थित निर्वाचित सदस्यों का पलड़ा सबसे भारी माना जा रहा है।
विज्ञापन

कांगड़ा जिला परिषद चुनावों में प्रमुख दलों की स्थिति पर नजर डालें तो यहां कुल निर्वाचित महिला सदस्यों में से भाजपा समर्थित 16, कांग्रेस समर्थित चार और सात निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रही हैं। अध्यक्ष पद के लिए सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि ओबीसी वर्ग से निर्वाचित महिला सदस्यों में पूरी तरह भाजपा का दबदबा है, जबकि कांग्रेस की ओर से ओबीसी वर्ग की कोई भी महिला सदस्य चुनाव नहीं जीत सकी है।
विज्ञापन

यह मौजूदा अंकगणित भाजपा को स्वाभाविक रूप से रेस में सबसे आगे रखता है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार अध्यक्ष के चयन में जातीय आरक्षण के साथ-साथ संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और भविष्य की रणनीति भी अहम होगी। इस दौड़ में भाजपा में कई नामों पर प्रमुखता से चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा समर्थित इन प्रत्याशियों का पलड़ा भारी
सीमा कुमारी (कलियाड़ा) : लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हैं और वर्तमान में लदवाड़ा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हैं। संगठन में सक्रियता इनकी बड़ी मजबूती है।
नीलम कुमारी (कोपड़ा) : भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से पार्टी की मुख्य गतिविधियों में सक्रिय रही हैं।
अनुपमा कुमारी (बारी): भाजपा मंडल महिला मोर्चा की सचिव हैं और पंचायत स्तर पर सामाजिक-राजनीतिक रूप से खासी सक्रिय रही हैं।
मधुबाला (बड़ोह) व सुनीता देवी : मजबूत संगठनात्मक पकड़, क्षेत्रीय प्रभाव और पार्टी के भीतर अपनी स्वीकार्यता के चलते ये दोनों भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं।

जोड़-तोड़ हुई तो निर्दलीय भी निभाएंगी अहम भूमिका
हालांकि भाजपा बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब है, लेकिन यदि अध्यक्ष पद के चुनाव में कोई नया सियासी उलटफेर या जोड़-तोड़ की स्थिति बनती है तो ओबीसी वर्ग से जीतकर आईं तीन निर्दलीय महिला सदस्यों की भूमिका अहम हो जाएगी। इनमें निशा कुमारी, मधु बाला और सीमा देवी का नाम शामिल है, जिनके नाम पर भी सहमति बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल यह पूरी तरह साफ है कि कांगड़ा जिला परिषद की कमान इस बार ओबीसी महिला के हाथ में होगी। अब सभी की नजरें भाजपा नेतृत्व और नवनिर्वाचित सदस्यों की आगामी बैठकों पर टिकी हैं, जहां से अंतिम नाम पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed