फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women protest in Dharamshala against smart electricity meters

Kangra News: स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में धर्मशाला में महिलाओं का प्रदर्शन

Sat, 14 Feb 2026 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Feb 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
Women protest in Dharamshala against smart electricity meters
धर्मशाला में बिजली स्मार्ट मीटर के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए वि​भिन्न महिला मंडल
धर्मशाला। स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के निर्णय के खिलाफ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी रोष देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को गगल के समीपवर्ती ग्राम पंचायत ढुगियारी और तियारा के करीब छह महिला मंडलों की सैकड़ों महिलाओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली बोर्ड के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गांवों में प्रवेश करते हैं तो उन्हें कड़े विरोध और घेराव का सामना करना पड़ेगा। निवर्तमान जिला परिषद सदस्य जोगिंद्र सिंह पंकू की अगुवाई में महिलाओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल आदर्श महिला मंडल तियारा की प्रधान कंचन, गायत्री महिला मंडल की प्रधान कृष्णा मनकोटिया और सरस्वती महिला मंडल की प्रधान सुदेश कुमारी ने कई मुद्दे उठाए। महिलाओं का तर्क है कि वर्तमान बिजली मीटर बिल्कुल सही काम कर रहे हैं, तो उन्हें बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब प्रदेश सरकार आर्थिक संकट से गुजर रही है, तो स्मार्ट मीटरों पर करोड़ों रुपये खर्च करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क और तकनीकी खामियों के कारण स्मार्ट मीटर से जनता को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस योजना पर तुरंत पुनर्विचार किया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों को इससे बाहर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed