फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Women are the centre of every country's prosperity: Sadhvi

हर देश की समृद्धि का केंद्र है नारी : साध्वी

Wed, 01 Oct 2025 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 01 Oct 2025 07:52 AM IST
विज्ञापन
Women are the centre of every country's prosperity: Sadhvi
कांगड़ा। माता तारा देवी मंदिर स्थित वीरता में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की कथा का मंगलवार को पांचवां दिन मनाया गया। इसमें कथाव्यास साध्वी मातंगी भारती ने पार्वती जन्म प्रसंग सुनाते हुए नारी सम्मान और उसकी समाज में भूमिका पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि राजा हिमवान और रानी मैना की वर्षों की तपस्या से माता पार्वती का जन्म हुआ था। पुत्री के जन्म पर राजा हिमवान ने भव्य उत्सव का आयोजन किया। साध्वी ने यह भी कहा कि जिस भारत में पहले पुत्री के जन्म पर बड़े समारोह होते थे, वहीं आज कन्या भ्रूण हत्या, दहेज और अन्य कुरीतियों के कारण नारी का जन्म और सम्मान खतरे में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारी हर देश की समृद्धि का केंद्र होती है, लेकिन अपनी वास्तविक पहचान खोने के कारण आज पतन की कगार पर पहुंच चुकी है। इस स्थिति को सुधारने के लिए समाज में अध्यात्म ज्ञान का प्रचार-प्रसार आवश्यक है। कथा में शहर के गणमान्य नागरिक विनोद अग्रवाल, ओम प्रकाश, ईशवर दास, सुशील महाजन और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed