{"_id":"612bbcfc8ebc3e7a0e2ef1f7","slug":"woman-s-body-found-on-the-banks-of-pong-lake-in-haripur-kangra-news-sml3820479152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर में पौंग झील के किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर में पौंग झील के किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद
विज्ञापन
गुलेर(कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के जलरियां गांव के साथ लगती पौंग झील (ब्यास नदी) में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव नेपाली मूल की महिला का प्रतीत हो रहा है।
महिला की आयु करीब 55 वर्ष लग रही है।
पुलिस के अनुसार महिला ने फूलदार कमीज पहनी हुई है और गले में लॉकेट पहना है। शव 10-12 दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। रविवार को गांव में पौंग झील के किनारे एक शव देखे जाने की सूचना वहां के मछुआरों ने स्थानीय पंचायत और पुलिस थाना हरिपुर में दी थी।
इसके बाद पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी रानीताल जगदीश चंद के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला है। मामले की पुष्टि करते हुए कार्यवाहक डीएसपी देहरा चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को देहरा भेजा हुआ है। वहां पर उसे 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।