फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman dies of electrocution while cleaning utensils in kitchen

रसोई में बर्तन धोते समय बिजली की तारों के संपर्क में आई महिला की करंट से मौत

Thu, 25 Aug 2022 09:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of electrocution while cleaning utensils in kitchen
रे (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पंचायत बडूखर के भोजपुर गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। रसोई में बर्तन साफ करते समय बिजली के तारों के संपर्क में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। महिला की पहचान उषा देवी (40) पत्नी रंजीत सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह घर में अकेली थी। घटना के रसोई घर में बर्तन साफ कर रही थी। अचानक उसने गीले हाथों से पास में गुजर रहे बिजली के तार को छू लिया। तार कहीं से कटा था, उसे छूते ही वह करंट की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि सुबह जब तक आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो तुरंत उसे इंदौरा के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मृत्यु हो चुकी है। मामले की जानकारी पुलिस थाना इंदौरा को दी गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि करंट लगने से एक महिला की मृत्यु हुई है। इसे पोस्टमार्टम करवाने के लिए नूरपुर अस्पताल ले जाया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed