फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pomegranate prices rise; orchard owners beam with joy.

Kangra News: अनार के भाव चढ़े, बागवानों के चेहरे खिले

Sat, 26 Sep 2026 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
Pomegranate prices rise; orchard owners beam with joy.
खराहल (कुल्लू)। जिले की सब्जी मंडियों में अनार के दामों में लगातार तेजी बनी हुई है। शुक्रवार को भुंतर सब्जी मंडी में सीडलेस सिंदुरी अनार अधिकतम 170 रुपये प्रति किलो बिका।
विज्ञापन

वहीं, कंधारी अनार के दाम 102 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे। बंदरोल सब्जी मंडी में सीडलेस मृदुला अनार की बोली 157 रुपये प्रति किलो तक लगी। अनार को मिल रहे अच्छे भाव से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

सेब का सीजन अंतिम चरण में पहुंचने के साथ अब जिले की मंडियों में अनार की आवक बढ़ने लगी है। कुल्लू के निचले क्षेत्रों में फसल तैयार होने के बाद बागवान अपनी उपज मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। कंधारी और सीडलेस किस्मों को मिल रहे बेहतर दाम से उत्पादकों को इस बार अच्छी आमदनी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनार उत्पादक अनूप भंडारी, दुष्यंत, चमन, देवेंद्र और सुशील ने कहा कि इस बार सीजन की शुरुआत से ही अनार के अच्छे दाम मिल रहे हैं। इससे बागवानों को राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में अनार के भाव में और तेजी आएगी।
श्राद्ध और नवरात्र में और बढ़ेगी मांग
फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि इस बार अनार की फसल पिछले वर्ष की तुलना में कम है। मंडियों में मांग अधिक होने के कारण दाम लगातार बढ़ रहे हैं। श्राद्ध और नवरात्र नजदीक आने के साथ मांग बढ़ने पर भाव में और तेजी आने की संभावना है। वहीं, भुंतर मंडी के व्यापारी गुलशन सिंह, रामपाल और सोनू चौहान ने कहा कि मंडी में अनार के दाम बेहतर बने हुए हैं। आने वाले दिनों में मांग इसी तरह बनी रहती है तो इसका सीधा लाभ क्षेत्र के अनार उत्पादकों को मिलेगा।

शुक्रवार को कंधारी अनार 102, 90 और 85 रुपये प्रति किलो के भाव में बिका। सीडलेस मृदुला अनार की बोली 157 रुपये प्रति किलो तक लगी। मोहन ठाकुर, आढ़ती, बंदरोल सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed