फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman dies after being buried under a tree, four vehicles buried

पालमपुर में तूफान से उड़ी होटल की छत

Mon, 16 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being buried under a tree, four vehicles buried
पालमपुर में नगर निगम कार्यालय में वाहन पर गिरा पेड़। - फोटो : Kangra
धर्मशाला/पालमपुर। जिले के कई इलाकों में सोमवार शाम बारिश से जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। वहीं पालमपुर और आसपास के इलाकों में अंधड़ ने तबाही मचा दी। पेड़ के नीचे दबने से एक प्रवासी महिला की मौत हो गई। नगर निगम दफ्तर के बाहर बड़ा पेड़ गिरने से चार वाहन दब गए। होटल का शीशा गिरने से तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली तारों पर पेड़ गिरने से पालमपुर और आसपास के इलाके में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

पालमपुर में ही एक दुकान की छत उड़कर सड़क पर गिर गई, वहीं सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। पालमपुर के घुग्घर स्थित राम चौक में ही एक निजी होटल का फ्रंट शीशा वहां खड़ीं तीन बाइकों पर गिर गया। इससे काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह से साफ था, लेकिन दोपहर होने तक आसमान पर बादल छा गए। शाम करीब चार बजे मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। यह बारिश सब्जियों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। वहीं पालमपुर, ज्वालामुखी, कोटला और लंज में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिला मुख्यालय धर्मशाला में सोमवार सायं तापमान भी गिरावट आबारिश के कारण जहां तापमान में कमी दर्ज की गई है, वहीं तेज हवाओं के कारण गुठलीदार फलों को काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ के नीचे दबने वाली महिला की पहचान अग्नेश (26) निवासी झारखंड के तौर पर हुई है। वह मजदूरी करती थी और चिंबलहार में रहती थी। तहसीलदार सार्थक शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। क्षेत्र में मौसम की वजह से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पालमपुर शहर और आसपास करीब 15 पेड़ गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed