फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Accused of collecting payments from customers but recording a lower amount in the company's accounts

Kangra News: ग्राहकों से लिया भुगतान, कंपनी के खाते में कम रकम दर्ज करने का आरोप

Sun, 25 Oct 2026 02:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 25 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of collecting payments from customers but recording a lower amount in the company's accounts
धर्मशाला। मैक्लोडगंज में लॉन्ड्री कारोबार (कपड़े धोने) में ग्राहकों से मिले भुगतान में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में दो कर्मचारियों की भूमिका की जांच करने और बैंक खातों से लेकर लेखा बही तक का रिकॉर्ड खंगालने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार एक कर्मचारी ने ग्राहक से 2010 रुपये अपने खाते में लिए, लेकिन कंपनी की लेखा बही में केवल 510 रुपये दर्ज किए गए। आरोप है कि इस रकम को भी भुगतान के बजाय उधार के रूप में दर्शाया गया। कारोबारी ने पुलिस को भुगतान के प्रमाण, ग्राहक की पर्ची और लेखा बही की प्रविष्टि उपलब्ध करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

शिकायत में दूसरे मामले में 2620 रुपये का भुगतान कंपनी के अधिकृत खाते के बजाय कर्मचारी के खाते में लेने का आरोप लगाया गया है। प्रबंधक के पूछने पर संबंधित कर्मचारी की पत्नी ने अपने बैंक खाते से यह रकम कंपनी के खाते में जमा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया गया लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। वहीं, महिला कर्मचारी ने प्रबंधक को 20 अक्तूबर तक पूरा हिसाब देने का भरोसा दिया था लेकिन शिकायत के अनुसार पूरा लेखा उपलब्ध नहीं करवाया गया। बाद में उसने हिसाब अपने पति को सौंपने की बात कही।

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि इन दो लेनदेन के अलावा भी भुगतान में गड़बड़ी हो सकती है। उन्होंने बैंक खातों, ऑनलाइन भुगतान, बिलों, रसीदों और लेखा बही की जांच कर कुल राशि का पता लगाने की मांग की है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed