फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman becomes president for the first time in BJP district Palampur

Kangra News: भाजपा जिला पालमपुर में पहली बार महिला बनीं अध्यक्ष

Mon, 06 Jan 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Jan 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
Woman becomes president for the first time in BJP district Palampur
रागिनी रुकवाल के जिला अध्यक्ष बनने पर ब्राह्मण समुदाय में उठने लगे रोष के स्वर
विज्ञापन

अब तक चार बार पालमपुर में ब्राह्मण चेहरे को मिल चुकी है जिला अध्यक्ष की कमान
जिला भाजपा पालमपुर की चार विधानसभाओं में ब्राह्मण समुदाय भी चाहता पार्टी में पड़ा पद
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। जिला भाजपा पालमपुर के अध्यक्ष पद की कमान पहली बार महिला को मिली है। इस पद पर रागिनी रुकवाल को अध्यक्ष चुनाव गया। हालांकि, पार्टी ने सहमति के बाद इस पद पर रागिनी रुकवाल के नाम के घोषणा की है। जिला कांगड़ा की ही बात करें तो भाजपा के बने सभी संगठनात्मक जिलों में किसी महिला को जिला अध्यक्ष की कमान पहली बार मिली है।
रागिनी रुकवाल को भले ही एकजुटता से पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सबकी सहमति से जिला अध्यक्ष पद पर बिठाया गया है, लेकिन अब अंदरखाते रोष के स्वर भी उठने लगे हैं। जिसमें सबसे बड़ा रोष ब्राह्मण समुदाय में पनपता दिखने लगा है। इसका बड़ा कारण यह है कि अनुसूचित जनजाति नेता के रूप में पालमपुर विधानसभा से त्रिलोक कपूर, बैजनाथ और जयसिंहपुर से अनुसूचित जाति के रूप में मुल्ख राज प्रेमी और रविंद्र धीमान और सुलह विधानसभा से राजपूत नेता के तौर विपिन सिंह परमार कमाल संभाल रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि इस बार भी ब्राह्मण समुदाय को इस पद का ताज मिल सकता है। इससे पहले भी दो ब्राह्मण समुदाय से विनय शर्मा व हरिदत शर्मा दो दो बार जिला भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन

लिहाजा, इस बार भी ब्राह्मण समुदाय चाहता था कि यह पद इस समुदाय को देकर पार्टी हर तबके की भरपाई पूरी हो सके, लेकिन ऐसा न होकर अब अंदरखाते ब्राह्मण समुदाय में रोष के स्वर भी उठने लगे ह। जबकि इस बार भी विनय शर्मा, अरविंद शर्मा, तनु भारती ब्राह्मण समुदाय से इस पद की लाइन में शामिल थे। हालांकि, रागिनी रुकवाल दो बार जिला भाजपा महिला मोर्चा पालमपुर की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वे संगठन का काफी लंबा अनुभव भी रखती हैं, लेकिन उन्हें इस बार मिले संगठन के महत्वपूर्ण पद की ताजपोशी को पार पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। रागिनी रुकवाल का कहना है कि वह सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और सभी भाजपा कार्यकर्ता और नेता एकजुटता के साथ मिल कर पार्टी को मजबूत करने पर बल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed