फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Without maintenance, bomb disposal equipment is deteriorating, permanent team required

Kangra News: बिना रखरखाव बम निरोधक उपकरण हो रहे खराब, स्थायी टीम की दरकार

Sat, 16 Nov 2024 03:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Without maintenance, bomb disposal equipment is deteriorating, permanent team required
धर्मशाला। गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए खरीदे गए बम निरोधक उपकरण बिना इस्तेमाल ही खराब हो रहे हैं। एयरपोर्ट प्राधिकरण ने करीब तीन करोड़ रुपये से यह उपकरण खरीदे थे। गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट में बम निरोधक दस्ते के लिए स्थायी टीम ही नहीं है। हालांकि उपकरणों को चलाने का सरकार ने कांगड़ा पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण दिलवाया है।
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ता प्रतिदिन फ्लाइट आने से पूर्व एयरपोर्ट का बारीकी से निरीक्षण करता है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ्लाइट आने से पूर्व पता चल सके कि एयरपोर्ट परिसर में कोई विस्फोटक तो नहीं। बम डिस्पोजल दस्ते में कांगड़ा पुलिस के पांच जवान तैनात हैं, जबकि गगल एयरपोर्ट की पूरी सुरक्षा में भारतीय द्वितीय रिजर्व बटालियन सकोह के 92 जवान तैनात हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस में जवानों का पहले से ही टोटा है। जिले में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश और अन्य वीआईपी मूवमेंट के दौरान भी पुलिस जवान तैनात करने पड़ते हैं। स्टाफ की कमी के चलते जिला पुलिस को दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके चलते अब जिला पुलिस ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि बम डिस्पोजल दस्ते में भी बटालियन के जवानों की ही सेवाएं ली जाएं। जिला पुलिस के इस आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कमांडेंट पुलिस बटालियन सकोह को उचित निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते में कांगड़ा पुलिस के पांच जवान तैनात हैं। गगल एयरपोर्ट की पूरी सुरक्षा के लिए भारतीय द्वितीय रिजर्व बटालियन सकोह के जवान तैनात हैं। जिला में पुलिस जवानों की काफी कमी है, इसके चलते आग्रह किया गया है कि बम निरोधक दस्ते में बटालियन के जवान तैनात किए जाएं।
-शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed