फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Will give international recognition to Mahashivratri festival: Kishori

महाशिवरात्रि महोत्सव को दिलाएंगे अंतरराष्ट्रीय पहचान : किशोरी

Fri, 20 Feb 2026 02:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Will give international recognition to Mahashivratri festival: Kishori
बैजनाथ (कांगड़ा)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास से हुआ। समापन समारोह में विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक ने कहा कि बैजनाथ महाशिवरात्रि मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की पावन भूमि बैजनाथ में आयोजित यह प्राचीन उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। इसकी गरिमा और परंपरा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में दूसरी बार मेले का आयोजन में किया गया जो पूरी तरह सफल रहा। बेहतर व्यवस्थाओं, सुसंगठित कार्यक्रमों और जनसहभागिता ने महोत्सव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने मेला समिति, प्रशासन और स्थानीय जनता को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विधायक ने उत्सव की स्मारिका और कैलेंडर का विमोचन भी किया। समापन समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व एससी सेल उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस युवा महासचिव रविंद्र राव, डीएसपी संदीप शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर सहित और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed