{"_id":"6244ac4627cf5e3f8d3070b5","slug":"will-become-smart-with-12-87-crores-kangra-news-sml404176767","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.87 करोड़ से स्मार्ट बनेगा धर्मशाला शहर का बस डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12.87 करोड़ से स्मार्ट बनेगा धर्मशाला शहर का बस डिपो
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बस डिपो को स्मार्ट बनाने की विभाग की ओर से कदमताल शुरू हो गई है। स्मार्ट सिटी धर्मशाला की परियोजना कंस्ट्रक्शन ऑफ सिटी बस डिपो विद् चार्जिंग स्टेशन फॉर ई-बसेज एट धर्मशाला परियोजना के तहत 12.87 करोड़ की परियोजना का बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलान्यास किया।
इस परियोजना को लेकर एक साल के अंदर परियोजना पर काम पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना के तहत बस डिपो के पुनर निर्माण के साथ धर्मशाला में जुलाई माह से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, परियोजना के तहत 28 पार्किंग कक्षों का निर्माण, बसों के निरीक्षण के लिए 15 निरीक्षण स्थलों सहित 5 इंतजार कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
इनके निर्माण से बस डिपो में पार्किंग व्यवस्था के साथ बसों के निरीक्षण, मरम्मत कार्य की सुविधा भी उपलब्ध होगी। वहीं, इसी परियोजना के तहत धर्मशाला में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण से धर्मशाला में पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। परियोजना के तहत प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा, जिसमें तकनीकी अधिकारी कक्ष, प्रबंधक कक्ष, रिकॉर्ड कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, ड्यूटी वितरण कक्ष सहित कैंटीन और चालक-परिचालक भवन को सम्मिलित किया जाएगा।
विज्ञापन
-धर्मशाला को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी निरंतर प्रयासरत है। यह परियोजना हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाने का ही एक कदम है। इस परियोजना के तहत जहां धर्मशाला को एक आधुनिक बस डिपो मिलेगा। वहीं, जुलाई माह से धर्मशाला में चलने वाली ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन के निर्माण से पर्यावरण संरक्षण पर भी बल मिलेगा। -ओंकार नैहरिया, महापौर नगर निगम धर्मशाला