फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Wildlife captured in trap cameras in Dalhousie forests too

Kangra News: डलहौजी के जंगलों में भी ट्रैप कैमरों में कैद हुए वन्य जीव

Wed, 22 May 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Wildlife captured in trap cameras in Dalhousie forests too
चंबा। अब वन मंडल डलहौजी के जंगलों में भी ट्रैप कैमरों में वन्य प्राणियों की तस्वीरें कैद हो रही हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने जंगलों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं, जिससे जंगलों में पेड़ों का अवैध कटान करने वालों से लेकर वन्य जीवों का अवैध शिकार करने वालों पर पैनी नजर रखी जा सके। कुछ दिन पहले वन मंडल चंबा के जंगलों में लगाए ट्रैप कैमरों में काला भालू और जंगली मुर्गे की तस्वीरें कैद हुई थी। अब डलहौजी के कथलग जंगल में काला भालू रात के समय जंगल में विचरण करता मिला है। इससे यह साबित हो गया है कि चंबा के जंगलों में वन्य जीव फल फूल रहे हैं। इन वन्य जीवों के संरक्षण में ट्रैप कैमरे काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। चंबा में पहली बार वन विभाग ट्रैप कैमरों के जरिए जंगलों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रहा है। मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि जंगलों में 24 घंटे निगरानी रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। कई बार वन रक्षक जंगल में हरेक जगह मौजूद नहीं रह सकता। ऐसे में ट्रैप कैमरे ऐसी जगहों पर होने वाली हरेक गतिविधि पर पैनी नजर रख सकते हैं। इसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed