फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Wife sends husband to drug de-addiction centre, sister files kidnapping report

Kangra News: पत्नी ने पति को भेजा नशा निवारण केंद्र, बहन ने दर्ज करवाई अपहरण की रिपोर्ट

Sun, 28 Dec 2025 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Dec 2025 08:39 AM IST
विज्ञापन
Wife sends husband to drug de-addiction centre, sister files kidnapping report
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती एक गांव में पत्नी द्वारा पति को जबरन नशा निवारण केंद्र भेजने पर परिजनों ने अपहरण की एफआईआर दर्ज करवा दी। मामले में ऊना स्थित नशा निवारण केंद्र के संचालकों पर व्यक्ति के साथ मारपीट करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने नशा निवारण केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार धर्मशाला के समीपवर्ती गांव के एक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके में रहती थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही ससुराल आई थी। इस दौरान भी उसने पति को नशा करते हुए पाया। पति की नशे की आदत से तंग आकर पत्नी ने ऊना स्थित एक नशा निवारण केंद्र के संचालकों को बुलाया और शुक्रवार रात को पति को जबरदस्ती उनके साथ भेज दिया।
विज्ञापन

जब केंद्र के कर्मचारी व्यक्ति को घसीटते हुए ले गए तो उसकी बहन ने भाई के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। दिलचस्प बात यह है कि पति को केंद्र भिजवाने के तुरंत बाद पत्नी वापस अपने मायके लौट गई। धर्मशाला पुलिस ने शिकायत मिलते ही ऊना स्थित नशा निवारण केंद्र से संपर्क साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दबाव बढ़ता देख केंद्र के संचालक रात को आनन-फानन में व्यक्ति को कांगड़ा के गगल में छोड़ गए। आरोप है कि व्यक्ति को नशा निवारण केंद्र ले जाते और वापस छोड़ते समय व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। पुलिस के पुख्ता सूत्रों ने बताया कि मामले में अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed