फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Widen the Draman-Kandabari road: Thakur

ध्रम्मण-कंडबाड़ी रोड को चौड़ा करो, वरना देंगे धरना : ठाकुर

Tue, 27 May 2025 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 27 May 2025 05:03 AM IST
विज्ञापन
Widen the Draman-Kandabari road: Thakur
पालमपुर (कांगड़ा)। कंडबाड़ी क्षेत्र की वर्षों पुरानी संकरी सड़क की हालत सुधारने को लेकर लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। सोमवार को जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर की अगुवाई में लोगों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्य सड़क ध्रम्मण से कंडबाड़ी-सपेड़ू वाया ननाहर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क वर्षों से संकरी है और समय-समय पर केवल ऊपरी सतह को दुरुस्त कर उसे काला कर दिया जाता है या फिर मिट्टी डालकर काम चला लिया जाता है। लेकिन आज तक सड़क को कभी चौड़ा नहीं किया गया।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ आम लोगों को असुविधा होती है, बल्कि कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। सड़क की संकीर्णता के कारण आपसी विवाद और झगड़ों की नौबत भी आ चुकी है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर लोक निर्माण विभाग सात दिन के भीतर इस सड़क का कार्य आरंभ नहीं करता, तो वह समस्त जनता के साथ एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सड़क का कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed