फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   When the evaluation was conducted according to the scheduled plan, the education board released the results in record time.

Kangra News: तय शेड्यूल से मूल्यांकन हुआ तो रिकार्ड समय में रिजल्ट निकाले शिक्षा बोर्ड

Tue, 06 Jan 2026 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
When the evaluation was conducted according to the scheduled plan, the education board released the results in record time.
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 30 अप्रैल रखी है परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि
विज्ञापन


पहली अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होते ही दो अप्रैल से शुरू होगा मूल्यांकन

18 मई को घोषित किया गया था शैक्षणिक सत्र 2024-25 का परिणाम

विपिन चौधरी

धर्मशाला। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 10वीं-12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का तय शेड़्यूल के तहत मूल्यांकन हुआ तो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड रिकार्ड समय में रिजल्ट घोषित करेगा। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम को घोषित करने की तिथि 30 अप्रैल रखी है, जिसके लिए पहली अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होने के बाद से दो अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को शुरू करने की बात कही है। वहीं शैक्षणिक सत्र 2024-25 का परिणाम शिक्षा बोर्ड ने 18 को घोषित किया था।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को रिकॉर्ड समय में घोषित करने की तैयारी कर ली है। यदि मूल्यांकन कार्य तय शेड्यूल के अनुसार पूरा होता है तो शिक्षा बोर्ड 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है।
विज्ञापन


10वीं और 12वीं कक्षा की पहली अप्रैल को परीक्षाएं समाप्त होते ही दो अप्रैल से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शिक्षा बोर्ड ने 18 दिनों में मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है, ताकि रिजल्ट से जुड़ी अन्य औपचारिकताओं को समय रहते पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन का कार्य 22 अप्रैल को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि इसके बाद आठ दिन का समय अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि, जांच और अनुमोदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम 18 मई को घोषित किया गया था, जबकि इस बार बोर्ड उससे भी पहले परिणाम जारी कर रिकॉर्ड बनाने की दिशा में काम कर रहा है।


इनसेट

---

इस बार निर्धारित शेड्यूल के तहत ही निकाला जाएगा परिणाम: डॉ. राजेश

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि इस बार रिकार्ड समय में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मूल्यांकन कार्य को शुरू करने से लेकर अन्य औपचारिक्ताओं को पूर्ण करने के लिए तिथियों का निर्धारण किया है, ताकि रिकार्ड समय में परीक्षा परिणाम को घोषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तय समय में रिजल्ट घोषित करने का लेकर प्रदेश के अध्यापकों से लेकर बोर्ड के कर्मचारियों को सहयोग करना होगा।

जल्दी रिजल्ट निकालने के ये होंगे फायदे

---------------

- विभिन्न कालेजों में प्रवेश लेने में नहीं होगी देरी।

- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा लाभ।

- छात्रवृत्ति और स्कॉलरशिप के समय पर होंगे आवेदन।

- छात्रों और उनके अभिभावकों पर मानसिक दबाव होगा कम।

- समय पर शुरू हो सकेगा नया शैक्षणिक सत्र।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed