फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   weather

नगरोटा बगवां में चार संपर्क मार्ग बंद, दुरुग में दुकान पर गिरा पेड़

Fri, 01 Jul 2022 08:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
weather
दरुंग गांव में दुकान पर गिरा आम का पेड़। - फोटो : Kangra
धर्मशाला/नगरोटा बगवां/ चढ़ियार (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत वीरवार रात भारी बारिश होने से शुक्रवार को चार संपर्क मार्गों पर यातायात ठप रहा। वीरवार रात को टौरु-वाह-चपरेहड़ और टौरु-सरूट संपर्क मार्गों पर ल्हासे गिरे। इससे इन दोनों सड़कों पर यातायात बंद है। जबकि वीरवार शाम को दुरुस्त की गईं भनियारखड़-सननी और लूहना संपर्क मार्गों में रात को ल्हासे गिरने से यह संपर्क मार्ग फिर से बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

टौरु-वाह चपरेहड़ संपर्क मार्ग पर जहां ल्हासा गिरे हैं वहां मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के साथ उमस भरा मौसम रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रैत क्षेत्र में सुबह कुछ देर के लिए बारिश होने से राहत मिली।
विज्ञापन

चढ़ियार के दुरुग गांव में शुक्रवार को आम का पुराना पेड़ दुकान पर गिर गया। दुलो राम की दुकान की छत टूट गई। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। तिनबड़ चढ़ियार सड़क आधे घंटे के लिए अवरुद्ध रही। ग्रामवासियों के सहयोग से मार्ग को खोल दिया गया। दरूग पंचायत के प्रधान कपूर चंद ने राजस्व विभाग से आग्रह किया कि हरसंभव मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग नगरोटा बगवां के अधिशासी अभियंता डॉ. सुरेश वालिया ने बताया कि विभाग को बारिश से लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मार्गों को बहाल करने के लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

बाक्स
गगल एयरपोर्ट में विमा सेवा सुचारु
गगल एयरपोर्ट में लगातार दो दिन से मौसम खराब होने के चलते अस्त-व्यस्त पड़ी विमान सेवा शुक्रवार को सुचारु हो गई। शुक्रवार को गगल एयरपोर्ट में सातों विमानों ने लैंड किया।

नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत टौरु-वाह-चपरेहड़ संपर्क मार्ग में गिरा ल्हासा। संवाद

नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत टौरु-वाह-चपरेहड़ संपर्क मार्ग में गिरा ल्हासा। संवाद- फोटो : Kangra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed