{"_id":"6a3291cae680819b0f04cebc","slug":"water-scarcity-wont-trouble-ghodpeeth-kishori-kangra-news-c-95-1-kng1047-240011-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़पीठ में नहीं सताएगी पानी की कमी : किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़पीठ में नहीं सताएगी पानी की कमी : किशोरी
Thu, 18 Jun 2026 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ के घोड़पीठ में विद्युतीकृत नलकूप का उद्घाटन करते किशोरी लाल। -स्रोत : पीआरओ
बैजनाथ (कांगड़ा)। क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि घोड़पीठ गांव में अब स्थानीय लोगों को पानी की कमी नहीं सताएगी। उन्होंने जल शक्ति विभाग की ओर से स्थापित नए विद्युतीकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह परियोजना ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभाग की ओर से अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
किशोरी लाल ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और सीवरेज योजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिन्हें पूरा होते ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी शुभकामनाएं दीं और उनसे जनसेवा के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया।