{"_id":"6b01ef34ba84801f5006d3ce","slug":"water-on-the-road-commuters-splashed-by-the-chaos-kangra-news-c-95-1-kng1037-266785-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सड़क पर पानी... राहगीरों पर अव्यवस्था के छींटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सड़क पर पानी... राहगीरों पर अव्यवस्था के छींटे
विज्ञापन
कांगड़ा कछियारी वाया मट्ठ मार्ग पर बने गड्ढे।-संवाद
धर्मशाला। कांगड़ा-कछियारी वाया मठ मार्ग पर जोगीपुर पंचायत भवन के समीप जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मुख्य मार्ग से महज 15 मीटर दूर इस अव्यवस्था के चलते स्थानीय लोगों में रोष है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। वहीं, वाहनों के गुजरने से सड़क पर जमा पानी पैदल चलने वाले लोगों पर उछल रहा है।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार, कमल जीत, राज कुमार, साजन कुमार, रोहित, अमन, किशोरी लाल और रजनी ने बताया कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से समस्या बनी हुई है। उन्होंने विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
जोगीपुर पंचायत से कछियारी तक करीब तीन किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग पर कई गड्ढे बने हुए हैं। बरसात में क्षतिग्रस्त हुए इस मार्ग की एक साल बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
कछियारी-भंगवार फोरलेन शुरू होने के बाद इस संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। फोरलेन तक पहुंचने के लिए सीधा और सुगम रास्ता होने के कारण इसका इस्तेमाल अधिक हो रहा है। ऐसे में सड़क की मरम्मत और उचित रखरखाव की जरूरत भी बढ़ गई है।
इस समस्या के बारे में कई बार विभाग को अवगत करवाया गया है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। विभाग की ओर से पुलिया और सड़क का निर्माण जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया जाता रहा है। राजेश कुमारी, प्रधान, जोगीपुर पंचायत
समस्या विभाग के ध्यान में है और ग्रामीणों की शिकायत भी मिली है। जल्द ही नई पुलिया का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही मार्ग पर पैचवर्क भी शुरू किया जाएगा। रविभूषण, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग मंडल कांगड़ा