फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Water entered the house due to garbage getting stuck in the drain, things got spoiled

Kangra News: कूहल में कचरा फंसने से घर में घुसा पानी, सामान हुआ खराब

Thu, 08 May 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Water entered the house due to garbage getting stuck in the drain, things got spoiled
सुलह में कूहल का पानी घुसने से घर में बिखरा कूड़ा कचरा
पालमपुर(कांगड़ा)। सुलह क्षेत्र में बुधवार को हुई भारी बारिश से एक घर में कूहल का पानी घुस गया। इससे कूहल में बहकर आई सारी गंदगी भी घर में घुस गई। वहीं, घर के अंदर रखा सारा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार सुबह करीब 06:00 बजे की है। सुलह बाजार के साथ लगते एक घर में बारिश के बीच कूहल का पानी चला गया। घर में पानी घुसने का कारण कूहल में कूड़ा फंसना बताया जा रहा है। घर की मालकिन सुमन रानी ने बताया कि बुधवार सुबह उनके घर के पास चली कूहल का सारा पानी घर के अंदर आ गया। पानी के साथ उनके घर में सारा कूड़ा कचरा आ गया और कमरे के भीतर रखा सामान भी तैर गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पंचायत उपप्रधान को दी है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों का कूड़ा कचरा कूहल में फेंक देते हैं, जिससे पानी का बहाव उनके घर की ओर मुड़ गया। सुमन ने कूहल में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुलह के उपप्रधान रमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने शिकायत आने के बाद मौका देखा है। कूहल में कूड़ा किसी को नहीं फेंकने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed