फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Water entered houses due to rain, connecting roads closed

Kangra News: बारिश से घरों में घुसा पानी, संपर्क सड़कें बंद

Thu, 07 Aug 2025 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Water entered houses due to rain, connecting roads closed
गगल के वार्ड नंबर एक में जलभराव के कारण रास्ते से गुजरना हुआ मु​श्किल।
धर्मशाला। योल के स्लेट गोदाम और पल्लन गांव में बुधवार दोपहर बाद भारी बारिश से करीब पांच घरों में पानी घुस गया। वहीं, ग्राम पंचायत सोकणी दी कोट पंचायत में नड्डी को जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन से मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। धर्मशाला-खनियारा सड़क पर चरान पुल के समीप भी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से रुक-रुक कर मलबा और चट्टानें गिर रही हैं। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को खतरा सता रहा है।
विज्ञापन


उधर ग्राम पंचायत गगल के वार्ड-1 में जलभराव हो गया। मांझी खड्ड से सिंचाई कूहल का गंदा पानी रास्ते और लोगों के घरों में घुस रहा है। भारी बारिश के कारण लोगों का इस रास्ते से आना-जाना मुश्किल हो गया है। कूहल का पूरा पानी रास्ते की तरफ ही बह रहा है। ग्राम पंचायत गगल के पूर्व प्रधान रविंद्र बाबा और स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव के सभी लोगों का इस रास्ते से आना-जाना मुश्किल हो गया है। गगल के पटवार खाने का रास्ता भी यहीं से गुजरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed