{"_id":"6a1f2b2c60c502cb9000483c","slug":"warning-of-siege-of-sdm-office-with-empty-cylinders-kangra-news-c-95-1-kng1047-237310-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खाली सिलिंडरों के साथ एसडीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खाली सिलिंडरों के साथ एसडीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी
Wed, 03 Jun 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की चड़ी पंचायत में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे खाली सिलिंडरों के साथ एसडीएम कार्यालय शाहपुर का घेराव करेंगे।
स्थानीय निवासियों अनिल शर्मा, रविंद्र शर्मा, प्रेम शर्मा, विजय, तृप्ता, कृष्णा, मोनिका, शिवानी, कविता, किरण, रीना, निशा, सरिता, अनु, ऊषा, पलक और सीमा ने आरोप लगाया कि इंडेन गैस सर्विस शाहपुर की ओर से गाड़ी नहीं भेजी जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि कई घरों में सिलिंडर खाली होने के कारण परिवारों को चूल्हे पर भोजन बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और समय व श्रम की अतिरिक्त खपत हो रही है।
विज्ञापन
गैस संकट का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ रहा है। फास्ट फूड की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को सिलिंडर नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। शादी-विवाह और अन्य आयोजनों में भोजन तैयार करने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से गैस आपूर्ति जल्द सुचारू करने की मांग की है। उधर, शाहपुर के एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर ने कहा कि गैस उपभोक्ताओं की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।