फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Volvo Bal going from Dharamshala to Chandigarh ran out of fuel at Dhaliara.

Kangra News: ढलियारा में हांफ गई धर्मशाला से चंडीगढ़ जा रही वोल्वो बल

Sat, 10 Jan 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 10 Jan 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
Volvo Bal going from Dharamshala to Chandigarh ran out of fuel at Dhaliara.
बीच रास्ते में बस खराब होने से यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। एचआरटीसी की धर्मशाला से चंडीगढ़ जा रही वोल्वो बस शुक्रवार को ढलियारा में खराब हो गई। इस कारण बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सुबह 11:40 पर धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस ढलियारा के पास करीब 2 किलोमीटर आगे तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में ही रुक गई।
बस के कंडक्टर से बातचीत में पता चला कि खराबी की सूचना तुरंत अधिकारियों को दे दी गई थी। बस चालक ने कांगड़ा पहुंचने पर ही निगम के अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया था। यात्रियों का कहना है कि उनकी जरूरी ड्यूटी और कामकाज में ढाई घंटे से ज्यादा की देरी हुई। बाद में धर्मशाला से अन्य बस को चंडीगढ़ के लिए भेजा गया, लेकिन इस दौरान यात्रियों को करीब ढाई घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कई यात्री मजबूरन अन्य बसों में अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। आए दिन एचआरटीसी बसें कहीं न कहीं खड़ी हो रही हैं, इसका खामियाजा यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। एचआरटीसी का दावा है कि लंबे रूट वाली बसों को पूरी जांच के बाद ही भेजा जाता है। लेकिन धरातल पर इस तरह की अव्यवस्था एचआरटीसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। उधर, एचआरटीसी डिपो धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि वोल्वो बस में एक्सलरेशन की दिक्कत आ गई थी, जिस वजह से बस को रोकना पड़ा। धर्मशाला में दूसरी बस को चंडीगढ़ के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed