Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Snowfall on the Dhauladhar range; fields in Changar parched for rain

Kangra News: धौलाधार पर बर्फबारी, चंगर के खेत बारिश को तरसे

Sat, 14 Nov 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Nov 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
Snowfall on the Dhauladhar range; fields in Changar parched for rain
धौलाधार की पहाड़ियों पर शुक्रवार सुबह हुआ ताजा हिमपात। अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी के बाद निकली धूप, नमी के अभाव में गेहूं की बिजाई अटकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। जिला कांगड़ा में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। हालांकि, कुछ समय बाद आसमान साफ हो गया और दिनभर धूप खिली रही। दूसरी ओर मैदानी और चंगर क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
धर्मशाला में सुबह मौसम खराब रहने से ठंड का अहसास बढ़ा, लेकिन बाद में धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को बारिश का अनुमान जताया था। इससे किसानों को अच्छी बारिश होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

इन दिनों किसान गेहूं की बिजाई की तैयारियों में जुटे हैं। इसके लिए खेतों में पर्याप्त नमी होना जरूरी है। बारिश नहीं होने से कई क्षेत्रों में बिजाई का काम प्रभावित होने की आशंका है। खासकर चंगर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। यहां सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को उम्मीद थी कि मौसम में बदलाव के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश होगी और खेतों को बिजाई के लिए जरूरी नमी मिल सकेगी। लेकिन बादलों के छाने के बावजूद बारिश नहीं हुई। अब किसानों की निगाहें आगामी दिनों में होने वाली बारिश पर टिकी हैं, ताकि गेहूं की बिजाई समय पर शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed