फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Volunteers took charge in Garder, safely rescuing the belongings of two families

Kangra News: गरडेड़ में स्वयंसेवकों ने संभाला मोर्चा, दो परिवारों का सुरक्षित निकाला सामान

Sat, 20 Sep 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 20 Sep 2025 07:27 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took charge in Garder, safely rescuing the belongings of two families
भूस्खलन प्रभावित गरडेड़ गांव से सामान को शिफ्ट करते आरएसएश के कार्यकर्ता। -संवाद
थुरल (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत बछवाईं के गांव गरडेड़ में मंगलवार को हुए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के घरों से शुक्रवार को राहत कार्यों की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला पालमपुर के प्रचारक अजीत सिंह के नेतृत्व में 30 स्वयंसेवकों ने संभाली। दोपहर तीन बजे तक भूस्खलन से प्रभावित दो परिवारों के मकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने प्रभावित परिवारों को आवश्यक वस्तुएं वितरित की। इस दौरान सेवा भारती समिति के सदस्य प्रदीप कुमार, समाज जागरण मंच के जोगेश राणा, संजय चौहान, राजेश गौतम और राजेश धीमान ने भी सहायता की। जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा के आदेश पर राजस्व विभाग ने राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए एक बाथरूम का निर्माण कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. श्याम सुंदर ने भूस्खलन से प्रभावित 14 परिवारों को प्रति परिवार पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। कृषि बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान और सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार की धर्मपत्नी शर्मिला परमार ने प्रभावित गांव का दौरा किया और पीड़ितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। शर्मिला परमार ने 10 परिवारों को प्रति परिवार पांच-पांच हजार रुपये वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थुरल के तहसीलदार राजेश जरियाल ने बताया कि शुक्रवार शाम तक छह परिवारों के घरों से सामान निकाल लिया गया। इनमें से पांच परिवार राहत शिविर से सामान सहित किराए के मकानों में चले गए, जबकि एक परिवार का सामान राहत शिविर में रखा गया है। भूस्खलन से प्रभावित चार परिवार राज्य से बाहर हैं, जो शनिवार तक अपने घर पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि गांव की जमीन अभी भी धंस रही है और प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा लगा रखा है। शनिवार से सेना के जवान प्रभावित चार परिवारों के घरों से सामान निकालने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed