फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vishwa Hindu Parishad got angry on the mismanagement of the temple

Kangra News: मंदिर की अव्यवस्थाओं पर भड़की विश्व हिंदू परिषद

Mon, 08 Sep 2025 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 08 Sep 2025 08:00 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad got angry on the mismanagement of the temple
कालीनाथ कालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद के सदस्य । -स्रोत : परि
रक्कड़ (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्य रविवार को प्रसिद्ध कालीनाथ कालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। प्रांत सत्संग सह प्रमुख पवन बजरंगी ने कहा कि मंदिर परिसर में अव्यवस्थाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने बताया कि गर्भगृह में पानी टपक रहा है और प्रशासन ने केवल अस्थायी तौर पर तिरपाल लगाया है। मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए स्थायी समाधान जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हवन के लिए प्रशासन द्वारा 500 रुपये की पर्ची काटी जाती है, लेकिन बारिश या ऊपर बट वृक्ष पर बैठे पक्षियों की विष्ठा से हवन प्रभावित होता है। वहीं, जिलाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा ने कहा कि मंदिर के बाहर बने हवन कुंड को प्रशासन ने असुरक्षित घोषित किया था, लेकिन वहां अब भी यज्ञ-अनुष्ठान किए जा रहे हैं, जिससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित बैठक में विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर में सफाई और शौचालय की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। गर्भगृह में पुजारी की नियुक्ति को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। साथ ही व्यास नदी के तेज बहाव से मंदिर की सुरक्षा के लिए मजबूत बचाव दीवार बनाने की मांग की। पवन बजरंगी ने बताया कि मंदिर में हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर परागपुर प्रखंड अध्यक्ष कालिदास शर्मा, बजरंग दल संयोजक व मंदिर पुजारी राज कुमार सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed