{"_id":"6ab6d9bc37d9d0139e0dbb73","slug":"achievers-hub-defeated-stanford-in-a-penalty-shootout-kangra-news-c-95-1-kng1044-257733-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अचीवर्स हब ने स्टैनफोर्ड को पेनल्टी शूटआउट में हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अचीवर्स हब ने स्टैनफोर्ड को पेनल्टी शूटआउट में हराया
विज्ञापन
धर्मशालकके पुलिस मैदान में स्कूली अंडर-16 टूर्नामेंट में बालिका वर्ग में भिंडते हुए अचीवर हव औ
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में धर्मशाला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीसरे अंडर-16 स्कूली फुटबाल टूर्नामेंट का शुक्रवार को आगाज हुआ। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर तीन दिवसीय इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। युवा खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और सच्ची खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
प्रतियोगिता के पहले दिन दोनों वर्गों में कुल आठ मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने दयानंद पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को 1-0 से मात दी। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने हाइलैंड पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित किया। सेंट जेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दयानंद पब्लिक स्कूल को 4-0 से शिकस्त दी। पेटोएन स्कूल ने कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल को 4-0 और सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने आधुनिक पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया।
इसके अलावा, प्रतिद्वंद्वी श्री सत्य साईं स्कूल के मैदान में न पहुंचने के चलते अचीवर्स हब और स्टैनफोर्ड वर्ल्ड स्कूल को वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया। वहीं, बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले में अचीवर्स हब ने स्टैनफोर्ड वर्ल्ड स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में बालक वर्ग की 12 और बालिका वर्ग की चार टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर को होगा, जिसमें एसपी कुलभूषण वर्मा बतौर मुख्य अतिथि विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे।