फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Book exhibition held at the B.Ed. college library.

Kangra News: बीएड कॉलेज के पुस्तकालय में लगी पुस्तक प्रदर्शनी

Sat, 26 Sep 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 26 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Book exhibition held at the B.Ed. college library.
धर्मशाला। राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (बीएड कॉलेज) धर्मशाला के पुस्तकालय में शुक्रवार को पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस गिल ने किया। प्रदर्शनी में प्रशिक्षु शिक्षकों सहित समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने भाग लिया। प्रदर्शनी में पुस्तकालय में हाल ही में शामिल नए संग्रह के साथ विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। प्रशिक्षुओं ने रुचि के अनुसार पुस्तकें देखीं और संदर्भ साहित्य की जानकारी ली। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देना और पुस्तकालय संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित करना है। प्राचार्य डॉ. आरएस गिल ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान के विस्तार और व्यक्तित्व निर्माण का आधार हैं। उन्होंने सभी को नियमित रूप से पुस्तकालय का लाभ उठाने का आह्वान किया। आयोजन में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष अजीत कुमार और मनीष कुमार का विशेष योगदान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed