{"_id":"6a15ac8e833324a43807ed40","slug":"vimala-received-honor-for-social-service-in-new-delhi-kangra-news-c-95-1-ssml1021-236456-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: समाजसेवा के लिए विमला को नई दिल्ली में मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: समाजसेवा के लिए विमला को नई दिल्ली में मिला सम्मान
विज्ञापन
हिमाचल की विमला विश्व प्रेमी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नई दिल्ली में आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के ‘वार्षिक व्यापार सम्मेलन 2026’ में कांगड़ा की विमला विश्व प्रेमी को उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और एक लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।
पालमपुर की कंडवाड़ी निवासी विमला विश्व प्रेमी को समाज को मजबूत बनाने और सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए यह सम्मान 12 मई को दिया गया। वह अपने संगठन ‘पार्वतीय महिला विकास ट्रस्ट’ के माध्यम से लंबे समय से समाजसेवा में सक्रिय हैं।
समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि विमला जैसी जमीनी स्तर की महिला नेता समाज के सबसे कमजोर और वंचित वर्गों में महिला सशक्तीकरण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। विमला तीन दशक से महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक भेदभाव और सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर रही हैं। सीआईआई सम्मेलन में देशभर से चयनित 20 प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया गया।