फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers opened a front regarding merging of schools

Kangra News: स्कूल मर्ज करने को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Mon, 26 May 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 26 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers opened a front regarding merging of schools
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नगर परिषद के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला पपरोला को दूसरे स्कूल में मर्ज करने को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। रविवार को एसएमसी प्रधान अनिता कुमारी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने विधायक किशोरी लाल को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के लोगों में कुसुम लता, रिंपी रानी, मीरा देवी, रक्षा देवी ,कुशवाहा देवी, निशा देवी, प्रिया और सोहन सिंह आदि का कहना है कि यह स्कूल क्षेत्र का सबसे पुराना स्कूल है।
विज्ञापन

यह पपरोला शहर के बीचों-बीच स्थित है और यहां 156 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस पाठशाला में इस समय बैजनाथ पपरोला नगर परिषद, खड़ानाल पंचायत, कुक्केना पंचायत, झिकली भेठ पंचायत और सगुर क्षेत्र तक की छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। यदि इसे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुहली कोठी में मर्ज किया जाता है तो इस क्षेत्र की छात्राओं को घर से ढाई से तीन किलोमीटर की दूरी एक तरफ पैदल तय करना पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं, बुहली कोठी स्कूल तक की दूरी भी ढाई किलोमीटर है, जिससे छात्राओं के अभिभावकों को उनकी सुरक्षा के प्रति चिंता होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक किशोरी लाल से आग्रह किया है कि इस पाठशाला में साइंस और कॉमर्स विषय शुरू किए जाएं, ताकि दसवीं के बाद साइंस व कॉमर्स पढ़ने के लिए छात्राओं को दूसरे स्कूल में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि इस पाठशाला का परीक्षा परिणाम दसवीं तथा जमा दो कक्षा का शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए इस स्कूल के महत्व को समझे तथा इसे मर्ज होने से बचाया जाए, ताकि छात्राओं की शिक्षा बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed