फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers got angry when the road was dug up, blamed the family

Kangra News: रास्ता उखाड़ने पर ग्रामीण भड़के, परिवार पर जड़ा आरोप

Sat, 12 Jul 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 12 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers got angry when the road was dug up, blamed the family
रक्कड़ (कांगड़ा)। परागपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत चौली में ग्रामीणों ने एक परिवार पर सार्वजनिक रास्ता उखाड़ने का आरोप लगाया हैं। ग्रामीण संजीव कुमार, बालकृष्ण, बलवीर, सलोचना देवी और अन्य ने रास्ते को उखाड़ने पर गहरा रोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। बीमार लोगों को अस्पताल तो विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी पेश आ रही है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से सभी ग्रामीण इसी रास्ते से गुजरते थे। इस रास्ते की रिपेयर के लिए पंचायत से बजट मंजूर हुआ था और कार्य चला था। बजट कम पड़ने पर स्थानीय लोग पंचायत का सहयोग कर रहे थे, लेकिन एक परिवार ने इस भूमि को निजी बताकर खोदाई कर दी। बारिश के मौसम में पूरा रास्ता कीचड़ में तबदील हो रहा है। उधर, स्थानीय पंचायत प्रधान ज्योति धीमान ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल करके ही कुछ कह सकते हैं। उधर, परागपुर विकास खंड के बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि अभी हमारे पास कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा पाया जाता है तो मामले की पूरी छानबीन कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed