फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Villagers enraged over drinking water crisis, surrounds Executive Engineer's office

Kangra News: पेयजल संकट पर भड़के ग्रामीण, अधिशासी अभियंता कार्यालय घेरा

Wed, 12 Jun 2024 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 12 Jun 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers enraged over drinking water crisis, surrounds Executive Engineer's office
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर कस्बे के लोगों ने पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को विरोध स्वरूप अधिशासी अभियंता कार्यालय में मौजूद अधिकारियों का घेराव किया है। लोगों ने कार्यालय परिसर में रोष स्वरूप विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। अधिशासी अभियंता के कार्यालय में न होने पर विभाग के कार्यालय अधीक्षक और कनिष्ठ अभियंता को अल्टीमेटम देते लोगों ने कहा कि दो दिन में पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं की तो अधिकारियों का पुतला फूंका जाएगा। लोगों ने बताया कि परागपुर कस्बे में तीसरे दिन घरों में पानी दिया जा रहा है, पर जो पानी छोड़ा जा रहा है वो मटमैला और नाममात्र छोड़ा जा रहा है। वहीं, लोग आरोप लगा रहे हैं कि राशन कार्ड के आधार पर मुफ्त में नल लगाए गए हैं। ज्यादा नल लगने के कारण भी यह समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन

नकल जमाबंदी के आधार पर प्रति घर में नल लगने चाहिए। वहीं, धनोटु बल्ला पेयजल योजना से भी पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है और पेयजल का भी सही से वितरण नहीं हो रहा है। आलम यह है कि पानी के लिए बनाए गए भंडारण टैंकों से पानी भरकर कई बार बाहर निकलता रहता है। हालांकि अधीक्षक और कनिष्ठ अभियंता ने लोगों की समस्या को गौर से सुना। कस्बे के लोग शिकायत आने के बाद दो या तीन दिनों में समस्या का हल चाहते हैं और इस समस्या का वह कुछ समय के लिए नहीं, बल्कि स्थायी निवारण चाहते हैं। इस दौरान परागपुर पंचायत प्रधान मदन गोपाल, अभिषेक सोनी, प्रदीप सूद, अमित सूद, नीरज शर्मा, विभु सूद, बाला पटियाल, वीणा शर्मा, महेश शर्मा, सुशील शर्मा, संजीव सोनी, परविंदर राणा, अशोक शर्मा, अलका शर्मा, सुदर्शना शर्मा, मीनाक्षी, रंजू बाला, सपना और पूजा भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नए अधिशासी अभियंता ने कार्यभार संभाल लिया है उन्हें परागपुर कस्बे की पेयजल आपूर्ति समस्या से अवगत करवाया जाएगा और धनोटु बल्ला पेयजल योजना के बिजली कनेक्शन को विद्युत बोर्ड के पास विभाग ने 20 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलजीत, अधीक्षक, जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय परागपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed