फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Village badly affected due to heavy rain and water from Pong Dam: Malendra

भारी बारिश और पौंग बांध के पानी से गांव बुरी तरह प्रभावित : मलेंद्र

Mon, 22 Sep 2025 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 22 Sep 2025 08:13 AM IST
विज्ञापन
Village badly affected due to heavy rain and water from Pong Dam: Malendra
डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि गत दिनों हुई भारी बारिश और पौंग बांध से छोड़े पानी के कारण विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। किसानों की फसलें नष्ट हुईं, कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा और पशुधन की हानि भी हुई। सीएम सुक्खू ने प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि में संशोधन किया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के दौरान मलेंद्र राजन ने कहा कि मकानों, फसलों और पशुओं के साथ-साथ क्षतिग्रस्त दुकानों, ढाबों तथा कृषि व बागवानी भूमि के लिए मुआवजा राशि कई गुना बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री संकट की घड़ी में स्वयं इंदौरा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए थे और पल-पल की जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन

विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि उन्होंने स्वयं और मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे घर-घर जाकर नुकसान का आकलन करें। नुकसान का सटीक मूल्यांकन होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राहत राशि सही लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ राहत कार्यों को अंजाम दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करना आसान नहीं है, लेकिन प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत और सहारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed