फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Video of four-lane pillar collapse goes viral, company calls it fake

Kangra News: फोरलेन के पिलर धंसने का वीडियो वायरल, कंपनी ने बताया फर्जी

Sun, 27 Apr 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Video of four-lane pillar collapse goes viral, company calls it fake
कांगड़ा। शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण के दौरान तरसूह के पास बन रहे एक पुल को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि पुल के पिलर जितना बनाए जा रहे हैं, वे उतने ही जमीन में धंसते जा रहे हैं। वायरल वीडियो में यह भी कहा गया कि पुल के पास मौजूद रेलवे लाइन के समानांतर बन रहे इस फोरलेन पुल का कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे रानीताल और मटौर की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए संभावित खतरा बन सकता है। हालांकि, जब इस दावे की सच्चाई जानने के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की पुष्टि नहीं की। लोगों का कहना है कि उन्होंने वीडियो देखा है लेकिन पिलर धंसने जैसी बात नहीं है। इस बीच, फोरलेन निर्माण कंपनी के साइट मैनेजर कविराज ने वायरल वीडियो को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुल के लिए दो पिलर बनाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार का धंसाव नहीं हुआ है। पिलर तय ऊंचाई और गुणवत्ता के अनुसार ही खड़े किए गए हैं। वीडियो में दिखाई गई बातों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे वायरल वीडियो पर विश्वास न करें और अफवाहों से बचें। कंपनी की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि पुल का निर्माण कार्य तय समय और तकनीकी मानकों के अनुसार चल रहा है और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अमर उजाला ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed