{"_id":"60da0e4b8ebc3e6efa6d46b0","slug":"vicious-blew-80-thousand-rupees-of-woman-from-outside-the-bank-kangra-news-sml3751329122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारंडा में शातिर ने महिला के उड़ाए 80 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारंडा में शातिर ने महिला के उड़ाए 80 हजार रुपये
विज्ञापन
मारंडा/पालमपुर (कांगड़ा)। लोगों से ठगी करने के लिए शातिर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसा ही मामला सोमवार को मारंडा बाजार में सामने आया, जहां एक शातिर महिला को झांसे में लेकर उसके 80 हजार रुपये लेकर चलना बना। उधर घटना का पता चलते ही डीएसपी बैजनाथ ने पुलिस टीम ने बैंक का दौरा किया। शातिर का सीसीटीवी फुटेज में फोटो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मारंडा में पीएनबी बैंक से एक स्थानीय महिला ने अपने खाते से 80 हजार रुपये निकाले। महिला जब यह पैसे लेकर बैंक से घर जा रही थी कि थोड़ी दूरी पर एक व्यक्ति महिला को आवाज लगाई कि बैंक वाले परेशान हैं। बैंक से आपको अधिक पैसे चले गए हैं। यह सुनकर महिला ने भी सोचा कि यह व्यक्ति बैंक का कर्मचारी होगा। महिला ने इस व्यक्ति को बैंक के अंदर देखा था। जहां पर यह शातिर कागज आदि हाथ में लेकर घूम रहा था। लिहाजा, महिला इस शातिर के कहने पर वापस बैंक लौट आई। बैंक के पास शातिर ने महिला से पैसे गिनने के बहाने ले लिए, तो महिला ने भी उसके हाथ पैसे दे दिए। लेकिन शातिर पैसे लेकर बैंक के बाहर से फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया। लेकिन दोपहर करीब एक बजे का समय होने पर कोई मदद नहीं कर पाया। मारंडा की रहने वाली महिला नीना सूद ने इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी।
डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम बैंक पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। बताया जाता है कि शातिर का फोटो सीसीटीवी कैमरे से निकला है। पालमपुर का कार्यभार देख रहे बैजनाथ के डीएसपी बीडी भाटिया ने कहा कि पुलिस ने बैंक का दौरा कर छानबीन की है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वह किसी भी व्यक्ति की झांसे में न आएं।